: मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत सरगुजा के उपस्थिति में आवास पखवाडा का आयोजन किया गया,,,,
Lohit Mandal
/
Mon, Mar 3, 2025
/
Post views : 2167
सरगुजा- जनपद पंचायत सीतापुर, जिला-सरगुजा (छ0ग0) द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत आमाटोली, सोनतराई, भूसू, खड़दोरना, रजपुरी एवं कुनमेरा में आवास पखवाड़ा का आयोजना किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर स्वीकृत सभी आवास हितग्राहियों को ग्राम पंचायत भवन में समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की चर्चा के लिये आमंत्रित किया गया था।
आवास पखवाड़ा में उपस्थित सभी आवास हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं आवास हितग्राही (1) शोभित (2) लीलावति (3) जुगनी (4) बिलासो (5) देवन्ती एवं (6) हीरा साय को उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप श्रीफल व उपहार भेंट किया गया।