: भाजपा सरकार के बजट से छत्तीसगढ़ का विकास होगा धीमा : मयंक रोहिला
Lohit Mandal
/
Mon, Mar 3, 2025
/
Post views : 1037
छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा सरकार का बजट 3 मार्च को वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोसल मीडिया सेल के अध्यक्ष श्री मयंक रोहिला ने कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ के गरीब एवं किसानों का विकास धीमा हो जाएगा भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर होता है
प्रदेश के वित्त मंत्री द्वारा गति के थीम पर बजट पेश किया लेकिन प्रदेश के अन्नदाता किसानों के जीवन स्तर सुधार, धान,गेहुं के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने की कोई बात बजट में शामिल नहीं किया गया है बजट के एक दिन पूर्व शराब की कीमत में कमी करने का ऐलान कर दिए लेकिन गरीब जनता, किसानो के रोजमर्रा के उपयोगी वस्तुओं के कीमतों में कोई कमी का ऐलान नहीं किये जिससे भाजपा सरकार का जन विरोधी उद्देश्य स्पष्ट दिखाई देता है भाजपा सरकार के बजट से प्रदेश के जनता को कोई लाभ नहीं होगा