Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मिथलेश सिंह सेंगर एवं महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण, मां सरस्वती की प्रतिमा पर दिप प्रज्वलित कर शुभारंभ की गई

Lohit Mandal / Wed, May 29, 2024 / Post views : 681

Share:
सरगुजा / सीतापुर - विकास खण्ड सीतापुर के ऐसे विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र जो एक ही प्रांगण में संचालित हैं, के शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विकासखण्ड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से दिनांक 28/05/2024 से 30/05/2024 तक आयोजित ,,, प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रशिक्षण की शुरुआत विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मिथलेश सिंह सेंगर के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षण में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण को पूरे मनोयोग से ग्रहण करने हेतु कहा गया ताकि बच्चों में सीखने समझने की क्षमता का विकास हो ऐसा बीईओ सर के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इसके पश्चात अजिम प्रेमजी फाउंडेशन से उपस्थित ज्ञान विकास सर के द्वारा नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए बालबाडी के बच्चों को शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से बच्चों को कैसे सिखाया जाये विषय पर जानकारी दी गई। इसके पश्चात मास्टर ट्रेनर पुनियारो तिर्की, स्वर्ण लता खलखो महिला बाल विकास विभाग से उपस्थित सेक्टर सुपरवाइजर नेहा रानी धनकी, पुष्पलता तिर्की के द्वारा गतिविधियां कराई गई और प्रथम दिवस को सभी टापिक-उदघाटन, उत्साह वर्धक खेल, ECCE का महत्त्व, बच्चे की अवधारणा अधिगम शैली एवं विविधता विषयों पर सरल एवं सहज रूप से बताया गया और इस तरह प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का समापन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें