Lohit Mandal / Wed, May 29, 2024 / Post views : 674
उपस्थित सभी शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण को पूरे मनोयोग से ग्रहण करने हेतु कहा गया ताकि बच्चों में सीखने समझने की क्षमता का विकास हो ऐसा बीईओ सर के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इसके पश्चात अजिम प्रेमजी फाउंडेशन से उपस्थित ज्ञान विकास सर के द्वारा नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए बालबाडी के बच्चों को शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से बच्चों को कैसे सिखाया जाये विषय पर जानकारी दी गई। इसके पश्चात मास्टर ट्रेनर पुनियारो तिर्की, स्वर्ण लता खलखो महिला बाल विकास विभाग से उपस्थित सेक्टर सुपरवाइजर नेहा रानी धनकी, पुष्पलता तिर्की के द्वारा गतिविधियां कराई गई और प्रथम दिवस को सभी टापिक-उदघाटन, उत्साह वर्धक खेल, ECCE का महत्त्व, बच्चे की अवधारणा अधिगम शैली एवं विविधता विषयों पर सरल एवं सहज रूप से बताया गया और इस तरह प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का समापन किया गया।विज्ञापन
विज्ञापन