Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सरकारी स्कूल से प्रभावित होकर छाल तहसीलदार महेंद्र लहरे और राजस्व स्टॉफ ने बच्चो को दिया सौगात

Lohit Mandal / Thu, Feb 15, 2024 / Post views : 584

Share:
  - धर्मजयगढ़ विकासखंड का अंतिम छोर जंगलों के बीच बसा गांव लामीखार जिसे लोग जानते भी नही थे जिसकी अब नई पहचान गांव की प्राथमिक शाला से हो रही है, स्वच्छ वातावरण में पालक अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए दूर दराज गांव में रहकर पढ़ा रहे है। आपको बतादे कि स्कूल परिसर मे यंहा का प्राकृतिक वातावरण देखकर एक पाजिटीव ऊर्जा उत्पन्न होती है जिससे बच्चो को पढ़ने और पढ़ाने में एक अलग उत्साह आता है यहां स्कूल परिसर में खुले में घूमते हुए खरगोश,सफेद चूहा,बतख, तर्की,विभिन्न प्रजाति के कबूतर स्कूल की शोभा बढ़ा रहे है। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई और रिजल्ट देखकर क्षेत्र के साथ-साथ अब अन्य जिलों के पालक भी अपने बच्चो को लामिखार गांव में रहकर अच्छी शिक्षा दिलवा रहे है, बाहरी बच्चो की इतनी संख्या हो गई है की लामीखार गांव में अब कोई घर खाली नही बचा, जिससे बाहरी बच्चो को निराशा भी हो रही है। 26 जनवरी को छाल तहसीलदार महेंद्र लहरे समस्त छाल राजस्व स्टॉफ द्वारा स्कूल प्रांगर आकर बच्चो से मिले थे जिससे लामीखार का नजारा देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा जिससे प्रभावित होकर आज गुरुवार को महेंद्र लहरे और उनके राजस्व स्टॉफ द्वारा स्कूल आकार सभी बच्चो को स्कूल ड्रेस, ब्लेजर , टाई, जूता, बैग और स्कूल प्रांगण के लिए सैकड़ों पौधे का सहयोग किया महेंद्र लहरे द्वारा बोला गया की सरकारी स्कूल होने के बावजूद अच्छा शिक्षा और निजी स्कूलों की तुलना में किसी से कम नही, मैने तो अभी शुरुवात की है आगे बच्चो के लिए मुझसे जो बनेगा और भी इस स्कूल के लिए करूंगा सरकारी स्कूल में अलग से जान डालने वाले शिक्षक निरंजन पटेल और प्रदीप पटेल की दिल से सराहना की जिन्होंने शिक्षा को एक अलग पहचान दिया है इसी तरह और भी सरकारी स्कूलों के शिक्षको को पहल करना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें