: मुसाफिर चेकिंग अभियान के तहत जिले भर मे अभियान चलाकर की गई कार्यवाही*।
Lohit Mandal
/
Sat, Jun 22, 2024
/
Post views : 1464
छत्तीसगढ़/ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *"ऑपरेशन विश्वास"* के तहत जिले मे बेहतर क़ानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम एवं बाहरी आपराधिक तत्वों से जिले की सुरक्षा हेतु दीगर प्रान्त से जिले मे व्यवसाय करने एवं गुजर बसर करने आए मुसाफिरो संदिग्धों की जांच पड़ताल कर सभी मुसाफिरो की थाना मे मुसाफिरी थाना मे दर्ज कर फिंगरप्रिंट एवं अधतन फोटोग्राफ लेने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे सरगुजा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थाना चौकी छेत्रो मे थानावार पुलिस टीम द्वारा भीतरी कॉलोनियो एवं रिहायशी छेत्रो, व्यवसायिक छेत्रो मे सघन चेकिंग अभियान चलाई गई।
मुसाफिर चेकिंग अभियान के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा विभिन्न कॉलोनियो मे किराए में निवासरत एवं जगह जगह घूम कर अपना व्यवसाय एवं अन्य कार्य करने वाले कुल 112 से अधिक मुसाफिरों को तलब कर पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजो की जाँच की गई, पुलिस टीम द्वारा मुसाफिरो से प्राप्त पहचान पत्र का भौतिक सत्यापन कर मकान मालिकों को मुसाफिरो से संबंधित जानकारियों को थाने में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, मुसाफिरो कों जिले मे आने पर सम्बंधित थाना मे आकर अपनी मुसाफिरी दर्ज कराने तथा अपना व्यवसाय, एवं काम करने की जगह, मोबाइल नंबर, स्थाई निवास के पहचान के लोगो की जानकारी मोबाइल नंबर आदि महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत करने के साथ ही मौक़े पर ही मुसाफिरो के फिंगरप्रिंट लिए गए,मुसाफिरो कों पुलिस टीम द्वारा क़ानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कड़ी चेतवानी दी गई, किसी भी अनैतिक गतिविधियों/अपराधों मे शामिल होना पाये जाने पर सख़्ती से वैधानिक कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई हैं।