Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: मुसाफिर चेकिंग अभियान के तहत जिले भर मे अभियान चलाकर की गई कार्यवाही*।

Lohit Mandal / Sat, Jun 22, 2024 / Post views : 1462

Share:
छत्तीसगढ़/ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *"ऑपरेशन विश्वास"* के तहत जिले मे बेहतर क़ानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम एवं बाहरी आपराधिक तत्वों से जिले की सुरक्षा हेतु दीगर प्रान्त से जिले मे व्यवसाय करने एवं गुजर बसर करने आए मुसाफिरो संदिग्धों की जांच पड़ताल कर सभी मुसाफिरो की थाना मे मुसाफिरी थाना मे दर्ज कर फिंगरप्रिंट एवं अधतन फोटोग्राफ लेने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे सरगुजा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थाना चौकी छेत्रो मे थानावार पुलिस टीम द्वारा भीतरी कॉलोनियो एवं रिहायशी छेत्रो, व्यवसायिक छेत्रो मे सघन चेकिंग अभियान चलाई गई। मुसाफिर चेकिंग अभियान के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा विभिन्न कॉलोनियो मे किराए में निवासरत एवं जगह जगह घूम कर अपना व्यवसाय एवं अन्य कार्य करने वाले कुल 112 से अधिक मुसाफिरों को तलब कर पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजो की जाँच की गई, पुलिस टीम द्वारा मुसाफिरो से प्राप्त पहचान पत्र का भौतिक सत्यापन कर मकान मालिकों को मुसाफिरो से संबंधित जानकारियों को थाने में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, मुसाफिरो कों जिले मे आने पर सम्बंधित थाना मे आकर अपनी मुसाफिरी दर्ज कराने तथा अपना व्यवसाय, एवं काम करने की जगह, मोबाइल नंबर, स्थाई निवास के पहचान के लोगो की जानकारी मोबाइल नंबर आदि महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत करने के साथ ही मौक़े पर ही मुसाफिरो के फिंगरप्रिंट लिए गए,मुसाफिरो कों पुलिस टीम द्वारा क़ानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कड़ी चेतवानी दी गई, किसी भी अनैतिक गतिविधियों/अपराधों मे शामिल होना पाये जाने पर सख़्ती से वैधानिक कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें