Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: नगर पंचायत उपाध्यक्ष के सुने मकान में, लगभग 15 लाख रूपए कैश, और तीन लाख रुपए का जेवरात ले उड़े चोर,,,

Lohit Mandal / Tue, Nov 19, 2024 / Post views : 925

Share:
सरगुजा से बड़ी खबर,,, सरगुजा - नगर पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता के यहां सूना मकान देखकर चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की लगभग 15 लाख रुपए कैश और तीन लाख रुपए के जेवरात चोरों ने उड़ा दिए। उल्लेखनीय है कि बमुश्किल 15 दिन पहले सीतापुर में सोनतराई चौक में सूने मकान में एक शिक्षक के घर में भी चोरों ने इसी तरह की घटना को अंजाम देकर लगभग छः लाख रुपए के कैश एवं जेवरात पार कर दिया था। बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग आठ से 11:00 बजे के बीच चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि पुलिस की टीम हर दिन गश्त करती है तो फिर चोरियां इतनी बढ़ क्यों रही है ।आखिर पुलिस कर क्या रही है? अभी लगभग 2 सप्ताह पहले ही सोनतराई चौक में हुई चोरी का पुलिस पता भी नहीं लगा पाई है और इस तरह से दूसरी बड़ी चोरी का होना पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े करता है, जो स्वाभाविक भी है। जानकारी मिल रही है कि पूरा परिवार एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था इसी बीच चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने कुल रकम और जेवरात कितने पार किए हैं हालांकि अभी सही आंकड़े नहीं मिले हैं लेकिन जेवर समेत लगभग अठारह लाख रुपए के चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल साइबर सेल की पुलिस जांच में जुटी हुई है। आगे देखना यह है कि वास्तव में कितने की चोरी हुई है ,और पुलिस इस मामले में चोरों को पकड़ने में कब तक कामयाब हो पाती है।   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें