Lohit Mandal / Tue, Nov 19, 2024 / Post views : 1036
गश्त करती है तो फिर चोरियां इतनी बढ़ क्यों रही है ।आखिर पुलिस कर क्या रही है? अभी लगभग 2 सप्ताह पहले ही सोनतराई चौक में हुई चोरी का पुलिस पता भी नहीं लगा पाई है और इस तरह से दूसरी बड़ी चोरी का होना पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े करता है, जो स्वाभाविक भी है।
जानकारी मिल रही है कि पूरा परिवार एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था इसी बीच चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने कुल रकम और जेवरात कितने पार किए हैं हालांकि अभी सही आंकड़े नहीं मिले हैं लेकिन जेवर समेत लगभग अठारह लाख रुपए के चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
फिलहाल साइबर सेल की पुलिस जांच में जुटी हुई है। आगे देखना यह है कि वास्तव में कितने की चोरी हुई है ,और पुलिस इस मामले में चोरों को पकड़ने में कब तक कामयाब हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन