Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पति पत्नी किये गये गिरफ्तार*।

Lohit Mandal / Mon, Nov 4, 2024 / Post views : 699

Share:
*सरगुजा - थाना सीतापुर पुलिस द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही*। *आरोपियों के कब्जे से 05 किलो 880 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 60 हजार रुपये बरामद*। सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 02/11/24 कों थाना सीतापुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व मे गांजा के मामले मे चालान हुए अमलभिट्टी दरिमा निवासी संजय नाई एवं उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी पत्थलगांव छेत्र से एक बैग मे गांजा रखकर रायगढ़ से सासाराम जाने वाली सिंह बस से सीतापुर के रास्ते अमलभिट्टी दरिमा जाने वाले हैं, जो सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सूर तिराहा मे बस कों रुकवाकर चेक किया गया। पुलिस टीम द्वारा चेक किये जाने पर बस मे सफर कर रहे संदिग्ध संजय नाई एवं उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी कों बस से उतारकर पूछताछ किया गया, जो संदेहियो द्वारा अपना नाम *(01) संजय नाई उम्र 39 वर्ष साकिन अमलभिट्टी दरिमा (02) कृष्णा कुमारी उम्र 34 वर्ष सस्किन अमलभिट्टी दरिमा* का होना बताये, आरोपियों के कब्जे मे रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 05 किलो 880 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 60000/- रुपये बरामद किया गया, आरोपियों से उक्त गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पत्थलगांव से उक्त गांजा खरीद कर लाना बताया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 317/24 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा, आरक्षक दिलसुख लकड़ा, पंकज देवांगन एवं साइबर टीम शामिल रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें