Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: साईंटांगरटोली का कुख्यात गौ-तस्कर समशेर अली उर्फ सल्लु शाह को ग्राम बरगांव के पास पशु तस्करी करते रंगे हाथ दबोचा...आरोपी के कब्जे से तस्करी किया जा रहा गौ-वंश जप्त...

Lohit Mandal / Fri, Dec 6, 2024 / Post views : 795

Share:
साईंटांगरटोली का कुख्यात गौ-तस्कर समशेर अली उर्फ सल्लु शाह को ग्राम बरगांव के पास पशु तस्करी करते रंगे हाथ दबोचा...आरोपी के कब्जे से तस्करी किया जा रहा गौ-वंश जप्त... मयंक रोहिला/जशपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.12.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को चौकी आरा क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से सूचना मिला कि बरगांव के पास साईंटांगरटोली का कुख्यात गौ-तस्कर समशेर अली उर्फ सल्लु शाह दो रास मवेशियों को पैदल मारते-पीटते क्रुरतापूर्वक तस्करी करते हुये झारखंड की ओर ले जा रहा है, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल चौकी प्रभारी आरा उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर गौ-तस्करी कर रहे आरोपी समषेर अली उर्फ सल्लु शाह को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उसके द्वारा उक्त मवेषियों को तस्करी कर लोहरदगा बूचड़खाना हेतु ले जाना बताया, उसके कब्जे से 02 रास मवेषी कीमती 20 हजार रू. को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 05.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त आरोपी के विरूद्ध पूर्व में वर्ष 2021 में थाना कांसाबेल क्षेत्र में गौ-तस्करी का अपराध घटित कर फरार चलने पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह, आर. 02 बलेसाजर कुजूर, आर. 732 शरद कुमार भगत एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- ”आरा क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर गौ-वंश की तस्करी कर रहे साईंटांगरटोली निवासी समषेर अली उर्फ सल्लु शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी के विरूद्ध पूर्व से गौ तस्करी के मामले में स्थाई वारंट भी जारी था। अपने आस-पास किसी प्रकार की अवैधानिक कृत्य घटित हो रहा हो तो तत्काल उसकी सूचना देवें।“ -----00------

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें