Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

Lohit Mandal / Fri, Nov 22, 2024 / Post views : 1491

Share:
/जशपुर:-अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में आज तड़के 04 बजे पूरे जिले के कबाड़ियों के ठिकानों पर एक साथ दबिष देकर कार्यवाही कई। पिछले कई दिनों से अवैध कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हो रही थी एवं इनकी गतिविधियों पर पर पुलिस द्वारा लगातार नजर बनाये रखा गया था। उक्त कार्यवाही में संबंधित अनुविभाग के एसडीओपीगण के नेतृत्व में क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में स्टाॅफ को सम्मिलित किया गया था। अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने के उद्देष्य से आगामी दिनों में सर्च अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा। कांसाबेल में तलाशी के दौरान कबाड़ का व्यवसाय करने वाली जशपुर रोड कांसाबेल निवासी श्रीमती पूनम साहू के कब्जे से 22 लाख 30 हजार रू. नगद एवं लगभग 05 लाख के विभिन्न बर्तन, टूल्लू पंप इत्यादि मिले हैं, पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार जप्त किया गया है। श्रीमती पूनम साहू के कब्जे से मिले 22 लाख 30 हजार नगद को इनकम टैक्स को जाॅंच हेतु सौंपा जा रहा है। इसके साथ ही कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम पोंगरो में युनूस खान एवं आशीष कुमार उर्फ मंटू के ठिकानों पर भी दबिश दी गई। पत्थलगांव के बड़े कबाड़ी सुन्दर अग्रवाल से 01 ट्रक कबाड़ का सामान तथा पिंटू खान एवं विक्की अग्रवाल के कब्जे से 01-01 पीकअप कबाड़ी सामान जप्त कर धारा 106 BNSS के तहत् कार्यवाही की गई। गिनाबहार (कुनकुरी) के कबाड़ी निजाबुल आलम के गोदान में उसके कब्जे से शासकीय सप्लाई के झूले, रेलिंग सहित अन्य सामान लगभग 01 पीकअप मात्रा में जप्त किया गया है, इसकी भी विस्तृत जाॅच की जा रही है। सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र पुराने कबाड़ी रबूल खान के गोदाम कालेज रोड स्थित, टिपू कबाड़ी के गोदाम विष्णु बगान एवं पंकज कबाड़ी का गोदाम डीपाटोली में भी वृहद सर्च अभियान चलाया गया है। ----00----

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें