Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे आरोपी के खिलाफ बगीचा पुलिस ने की सख्त कार्यवाही...मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दुर्गा मंदिर का

Lohit Mandal / Sat, Jan 4, 2025 / Post views : 692

Share:
मयंक रोहिला/बगीचा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.01.25 को प्रार्थी भूपेंद्र पाठक पिता लालमणि पाठक ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा मंदिर बगीचा का पुजारी है व दिनांक 03.01.2025 को प्रातः 06 से 07 बजे दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ, आरती कर रहा था कि, इसी दौरान पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न करते हुए एक विशेष वर्ग समुदाय का व्यक्ति नासिर अली खान निवासी रौनी रोड बगीचा के द्वारा अभद्रता पूर्वक, अपशब्द कहते हुए जोर जोर से चिल्लाकर मुझे भजन, पूजा पाठ, व लाउड स्पीकर बंद करने के लिए कहा गया। बंद नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। व पूजा पाठ करने आए अन्य व्यक्तियों को भी पूजा आरती करने से रोका गया। जिससे हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। रिपोर्ट पर थाना बगीचा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (भा. पु.से.) के दिशा निर्देश में आरोपी नासिर अली खान के विरुद्ध बी एन एस की धारा 196(2),299 के तहत् मामला पंजीबद्ध कर सूचना के तुरंत बाद ही आरोपी नासिर अली खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि धार्मिक सौहार्दय बिगाड़ने का प्रयास अगर किसी व्यक्ति द्वारा किया जाएगा तो पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। घटना के तुरंत बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें