: स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीतापुर तहसील प्रांगण में बनेगा सार्वजनिक शौचालय,,
Lohit Mandal
/
Fri, Jan 17, 2025
/
Post views : 2457
सरगुजा - स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण व नगरी क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी की पहल से सीतापुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तहसील प्रांगण में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का स्वीकृत मिला हैं। जिसका आज भूमि पूजन आज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया, इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण से तहसील में आने वाले क्षेत्र वासियों की सुविधा को देखते हुए कराया जा रहा है
वही नगर पंचायत सीएमओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीतापुर विधायक जी के सौजन्य से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण 16 लाख 92 हजार की लागत से 6 सीटर आकांशीय शौचालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 3 सीट पुरुष व 3 सीट महिला एवं मूत्रालय शौचालय सम्मिलित है इस शौचालय निर्माण से बाहर से आने वाले ग्रामीण महिला-पुरुषों को काफी सुविधा होगी।