: सीतापुर विधानसभा में व्यापक रूप से पौधरोपण कार्य की शुरूआत, आज विधायक रामकुमार टोप्पो ने पौधा लगा कर की
Lohit Mandal
/
Sun, Jul 28, 2024
/
Post views : 923
सरगुजा - देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने ''एक पेड़ मां के नाम'' लगाने को लेकर लोगों से अपील की है इसके तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पुरे प्रदेश में निर्देश किया है कि सभी जगह व्यापक रूप से पौधरोपण का कार्य किया जाना है
जिसे देखते हुए आज सीतापुर विधानसभा में व्यापक रूप से पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया है इसकी शुरुआत सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पौधा लगाकर की इस पौधारोपण कार्यक्रम में सीतापुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे,
विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि
सीतापुर विधानसभा में एन एच 43 के किनारे पूरे विधानसभा में पौधारोपण का कार्य किया जाना है यह पौधारोपण सीतापुर की सुंदरता को निखारेंगी साथ ही सीतापुर को एक अलग पहचान दिलायेंगी, साथ ही पुरे सीतापुर विधानसभा में पौधारोपण का किया जाना है मैं सीतापुर क्षेत्र की जनता से भी आग्रह करूंगा कि आप सभी अपने मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाए,